इज़राइल और तुर्की के बीच तनाव खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। क़तर पर हमले के बाद अब आशंका है कि इज़राइल तुर्की पर भी एयर स्ट्राइक कर सकता है। नेतन्याहू ने साफ कहा है कि आतंकवादी जहां भी होंगे, उन्हें खत्म किया जाएगा। तुर्की की सैन्य स्थिति कमजोर है और NATO भी शायद सीधे इज़राइल के खिलाफ न खड़ा हो। ऐसे में अंकारा में डर और अनिश्चितता का माहौल है। क्या तुर्की इज़राइल का अगला निशाना बनेगा?